​RSSB Driver Trade Test का परिणाम जारी, 4508 उम्मीदवार अगले चरण में, जानें आगे क्या करना होगा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वाहन चालक भर्ती के ट्रेड टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in से अपना परिणाम देख सकते हैं। कुल 4508 उम्मीदवारों को अगले चरण में भेजा गया है।

राजस्थान में सरकारी ड्राइवर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वाहन चालक भर्ती के ट्रेड टेस्ट का रिजल्ट 29 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट PDF में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें अगले चरण के लिए चुना गया है। इस बार कुल 4508 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि इस भर्ती के तहत वाहन चालक के कुल 2756 पदों को भरा जाना है।

RSSB Driver Trade Test Result

RSSB Driver Trade Test का परिणाम जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

ट्रेड टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण को भी पूरा करना होगा। बोर्ड के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्क्रूटनी की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इसका आखिरी दिन 12 नवंबर 2026 निर्धारित किया गया है।

End of Feed