RSSB Exam 2025: इधर जारी हुआ पशु परिचर का रिजल्ट और उधर निरस्त हुई स्टेनोग्राफर-असिस्टेंट भर्ती, जानें अब कब होगा एग्जाम

RSSB cancelled Rajasthan Stenographer Personal Assistant Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को शीघ्रलिपिक-निजी सहायक ग्रेड सेकंड भर्ती में दूसरे चरण की टंकण एवं आशुलिपि परीक्षण परीक्षा को निरस्त कर दिया।

RSSB cancelled Rajasthan Stenographer Personal Assistant Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 को पशु परिचर रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बीच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को शीघ्रलिपिक-निजी सहायक ग्रेड सेकंड भर्ती में दूसरे चरण की टंकण एवं आशुलिपि परीक्षण परीक्षा को निरस्त कर दिया। यह परीक्षा 19 और 20 मार्च को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों के विरोध के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कदम उठाया है।

RSSB Rajasthan

RSSB Rajasthan

बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की शीघ्रलिपिक-निजी सहायक ग्रेड सेकंड भर्ती में दूसरे चरण की टंकण व आशुलिपि परीक्षण परीक्षा को निरस्त कर दिया है और बताया है कि परीक्षा में अभ्यर्थियों ने व्यवधान की शिकायत की थी। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर हंगामा भी किया था। अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर के दौरान जो डिक्टेशन बोला जा रहा था, उसकी वॉइस अभ्यर्थियों को सही से सुनाई नहीं दे रही थी।

End of Feed