RSOS 10th 12th Result 2026 Date Announced: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का परिणाम 25 जून को जारी होगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो एडमिड कार्ड तैयार कर लीजिए, क्योंकि आधिकारिक सूचना के अनुसार, शिक्षा मंत्री प्रातः 11 बजे 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। बता दें, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS), जयपुर ने परीक्षा का शेड्यूल 27 मार्च, 2026 को जारी कर दिया था। सेकेंडरी (कक्षा 10) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) दोनों कोर्स के लिए परीक्षाएं 23 अप्रैल, 2026 से शुरू हुई थी और 20 मई, 2026 तक चली थी। ऑफिशियल डेटशीट के अनुसार, सीनियर सेकेंडरी और सेकेंडरी दोनों कोर्स की परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की गई थी।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का परिणाम 25 जून को होगा जारी (image -dipr.rajasthan.gov.in)
आधिकारिक जानकारी में भी लिखा है कि 'शिक्षा मंत्री मदन दिलावर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल भवन से परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से संवाद भी करेंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत विद्यार्थी निर्धारित माध्यमों से अपना परिणाम देख सकेंगे। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं संबंधित गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।'
नोटिस को आप इस लिंक से भी देख सकेंगे - Notice
RSOS परीक्षा 2026 के दिन के थे खास निर्देश
बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए जरूरी गाइडलाइंस भी जारी की थी:-
छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना ओरिजिनल RSOS एडमिट कार्ड 2026 और एक वैलिड फोटो ID प्रूफ साथ ले जाना था। बिना हॉल टिकट के एंट्री नहीं थी। हॉल टिकट rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए थे। सफल उम्मीदवारों को उनकी मार्कशीट-सह-सर्टिफिकेट और माइग्रेशन-सह-ट्रांसफर सर्टिफिकेट सीधे AI सेंटर्स से या RSOS द्वारा रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेजे गए थे।
सबसे तेज रिजल्ट देखने के लिए आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर आ सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: UP Polytechnic Counselling 2026: 25 जून से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, देखें पूरा शेड्यूल
