RSMSSB Stenographer Phase 2 Admit Card Download: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट (PA) ग्रेड-II भर्ती परीक्षा 2024 के दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड आज, 26 जून 2025 को जारी कर दिया है। ध्यान रहे, ये दूसरे चरण की परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी किया गया है। गौरतलब है, पहले चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार अब दूसरे चरण की तैयारी में लगे होंगे, चूंकि हॉल टिकट आ गया है, ऐसे में अपनी लिखित परीक्षा के साथ साथ टाइपिंग और शॉर्टहैंड टेस्ट की भी प्रैक्टिस करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर बताए गए रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
परीक्षा तिथि और समय
स्टेनोग्राफर/PA ग्रेड-II परीक्षा 29 जून 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
| पहली शिफ्ट: | सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक |
| दूसरी शिफ्ट: | दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:20 बजे तक |
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 474 पद भरे जाएंगे।
कैसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण (स्टेनोग्राफी) दोनों को पास करना आवश्यक है।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। द्य
- होमपेज पर ‘एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना SSOID/यूजरनेम और पासवर्ड इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट प्राप्त कर लें।
परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी लाना न भूलें।
