Rajasthan Forest Guard 2022: जारी हो गई RSMSSB राजस्थान वन रक्षक 2022 नई परीक्षा तिथि, दो पाली में होगी परीक्षा

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 16, 2022, 07:14 AM IST

Rajasthan Forest Guard 2022: क्या आप भी RSMSSB राजस्थान वन रक्षक 2022 परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे थे, यदि हां, तो यहां से नो​ट कर लें परीक्षा तिथि क्योंकि rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपडेट आ चुका है, जिसके अनुसार परीक्षा आगामी माह में होने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान वन रक्षक 2022 नई परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है।
  • पेपर लीक के कारण एक बार रद्द की जा चुकी है परीक्षा
  • दिसंबर में दो पाली में आयोजित की जाएगी राजस्थान वन रक्षक परीक्षा

Rajasthan Staff Selection Board, RSMSSB Rajasthan Forest Guard 2022 New Exam Dates की घोषणा कर दी गई है। बीते दिन RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान वन रक्षक 2022 परीक्षा तिथि की जानकारी अपलोड की गई, जिसके साथ ही ऐसे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया जो काफी समय से नई परीक्षा तिथि की खबर जानना चाह रहे थे।

Rsmssb Forest Guard 2022 New Exam Date

Rsmssb फॉरेस्ट गार्ड 2022 नई परीक्षा तिथि

RSMSSB Rajasthan Forest Guard 2022 परीक्षा का आयोजन आगामी माह यानी दिसंबर में किया जाएगा। बता दें, वैसे तो इस परीक्षा का आयोजन किया जा चुका था, लेकिन पेपर लीक विवादों के चलते बोर्ड ने परीक्षा रद्द कर दी थी, इसलिए दोबारा से परीक्षा तिथि जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in के अलावा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा तिथि देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed