RSMSSB Patwari Recruitment 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए दोबारा शुरू हुए आवेदन, अब इतने पदों पर होगी भर्ती

RSMSSB Patwari Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने पटवारी पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

RSMSSB Patwari Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया था, वह आज यानी 23 जून से आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन कि आखिरी तारीख 29 जून निर्धारित की गई है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन कर लिया था, वह 30 जून से 6 जुलाई तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।

RSMSSB Patwari Recruitment 2025

RSMSSB Patwari Recruitment 2025

बोर्ड ने पटवारी पदों की रिक्तियों को भी बढ़ा दिया है। आरएसएमएसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पटवारी के कुल 1685 पदों पर वृद्धि की गई है। अब राजस्थान में कुल 3705 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे पहले बोर्ड की ओर से कुल 2020 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

End of Feed