RSMSSB Computer Recruitment 2023: आज से शुरू हुई राजस्थान में कंप्यूटर भर्ती, जानें कौन कर सकेगा आवेदन व कितनी मिलेगी सैलरी

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 12, 2023, 11:35 AM IST

RSMSSB Computer Recruitment 2023 Application Link Active: राजस्थान में कंप्यूटर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के बड़ी खबर है, राज्य सरकार ने आज 12 जुलाई से आवेदन विंडो को खोल दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board RSMSSB Computer Recruitment 2023 Apply Online Link को आज 12 जुलाई को एक्टिव कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी, जानें कैसे करें पंजीकरण, क्या होगी सैलरी व किस उम्र के लोग कर सकते हैं अप्लाई

rsmssb rajasthan computer bharti 2023

राजस्थान में कंप्यूटर भर्ती 2023 (image - canva)

राजस्थान कंप्यूटर भर्ती 2023 के लिए उम्र

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 538 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाने हैं - जिन उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष और 40 वर्ष से कम है, वे आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नियमानुसार आरक्षण की भी व्यवस्था है।

End of Feed