RSMSSB CET Result 2025 (OUT) : जारी हुआ राजस्थान सीईटी रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

RSMSSB CET Result 2025 Graduate Level: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से राजस्थान सीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB CET Result 2025 Graduate Level: राजस्थान सीईटी रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) का रिजल्ट आज यानी 12 फरवरी को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राजस्थान सीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB CET Result 2025

RSMSSB CET Result 2025

RSMSSB CET Result 2025: सितंबर में हुई थी परीक्षा

राजस्थान सीईटी का आयोजन 27 सितंबर और 28 सितंबर 2024 को ऑफलाइन मोड में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षाकी प्रोविजनल आंसर-की 20 नवंबर को जारी की गई। जबकि, बोर्ड ने आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउलोड कर सकते हैं।

End of Feed