RRC Railway Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRC Railway Apprentice Recruitment 2025) खबर है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, उत्तर रेलवे ने 2025-26 सत्र के लिए एक्ट अप्रेंटिस के 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती (RRC Railway Apprentice Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 25 नवंबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2025 है। यहां आप आरआरसी अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
RRC Railway Apprentice Recruitment 2025: रेलवे ने अप्रेंटिस के 4000 से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी
RRC Railway Apprentice Recruitment 2025: किस जोन में कितनी वैकेंसी
यहां हम लोकेशन या जोन वाइज वैकेंसी की बात करें तो लखनऊ के लिए 1397, दिल्ली के लिए 1137, फिरोजपुर केलिए 632, अंबाला के लिए 934, और मुरादाबाद के लिए अप्रेंटिस के 16 पदों पर वैकेंसी निकली है।
RRC Railway Apprentice Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, उत्तर रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं में पास होना चाहिए। इसके अलावा एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
RRC Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले rrcnr.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRC Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
RRC Railway Apprentice Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग (General Category) और ओबीसी (OBC) के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा यहां अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला वर्ग के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।
RRC Apprentice Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन
रेलवे अप्रेंटिस के 4000 पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन चार चरणों में किया जाएगा। यहां शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवार डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और फाइनल सेलेक्शन के लिए पात्र माने जाएंगे। अधइक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
