RRB Technician Grade 1 Result 2026 Released: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल भर्ती 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in, indianrailways.gov.in या फिर रीजनल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
RRB Technician Grade 1 Result 2026 Released: यहां देखें रेलवे टेक्निशियन ग्रेड 1 का रिजल्ट
RRB Technician Grade 1 Result: कब होगी आरआरबी टेक्निशियन भर्ती परीक्षा
बता दें आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड 1 की भर्ती परीक्षा 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। यहां आवेदन के लिए 28 जून 2025 को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2025 थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
RRB Technician Grade 1 Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Railway Technician Grade 1 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
RRB Technician Grade 1 Result: डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट जरूरी
आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड 1 सीबीटी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन व मडिकल एग्जामिनेशन के लिए पात्र माने जाएंगे। बता दें इसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। रेलवे भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल टेस्ट काफी अहम माना जाता है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
