RRB Section Controller 2026 Exam Date OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 'सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 2026' की परीक्षा तारीख जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी RRB के पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे। इसके लिए एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्म तिथि जैसी जानकारी की जरूरत पड़ सकती है।
RRB ने जारी किया सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की तिथि
बता दें, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को 14 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन करने का मौका दिया गया था। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त थी। इसके बाद 17 से 26 अगस्त 2026 तक आवेदन फॉर्म में सुधार का अवसर दिया गया।
RRB Section Controller 2026 Exam Date
कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपने एग्जाम से जुड़ी जानकारी और जरूरी निर्देश RRB पोर्टल पर जरूर जांच लें।
आवेदन फीस, उम्र और योग्यता
इस भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों से 500 रुपये आवेदन शुल्क लिया गया था। SC, ST और EBC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फीस 250 रुपये थी। सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया था।
उम्र सीमा की बात करें तो जिन उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष है, वे इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते थे। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की जरूरत होती है। अगर दोबारा आरआरबी द्वारा सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 2026 का फॉर्म निकाला जाता है तो आप इस जानकारी के आधार पर अप्लाई कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रेलवे ने 560 पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई
