RRB NTPC Answer Key 2025: एक क्लिक से डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की पीडीएफ, जानें कब तक होगा जारी

RRB NTPC Answer Key 2025 PDF Download Link (आरआरबी एनटीपीसी आंसर की जारी कब होगी?): आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून तक तीन शिफ्ट में किया गया। अब इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जल्द जारी की जाएगी।

RRB NTPC Answer Key 2025 PDF Download Link (आरआरबी एनटीपीसी आंसर की जारी कब होगी?): आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा संपन्न हो चुकी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रैजुएट लेवल परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून तक तीन पाली में किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे, दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक और शाम 4:30 से 6:00 बजे तक हुई। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 11558 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रैजुएट लेवल के 8113 पद और अंडर ग्रैजुएट लेवल के 3445 पद शामिल हैं।

RRB NTPC Answer Key 2025

RRB NTPC Answer Key 2025

RRB NTPC Answer Key 2025 PDF: कब आएगी आंसर-की पीडीएफ

अब रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी सीबीटी 1 की प्रोविजनल आंसर-की जून के आखिरी या जुलाई के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

End of Feed