RRB NTPC Exam 2025 Guidelines: आरआरबी एनटीसी एग्जाम में भूल कर भी न करें ये गलती, सीबीटी 1 से पहले जरूर पढ़ें ये गाइडलाइंस

RRB NTPC Admit Card 2025 Exam Day Guidelines: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन 5 जून से तीन पाली में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 में शामिल होने से पहले यहां दी गई सभी आवश्यक गाइडलाइंस जरूर पढ़ लें।

RRB NTPC Admit Card 2025 Exam Day Guidelines: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रैजुएट लेवल परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून 2025 तक तीन पाली में किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे और तीसरी पाली शाम 4:30 से 6:00 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 1 जून को जारी कर दिया गया। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 में शामिल होने से पहले सभी आवश्यक गाइडलाइंस जरूर पढ़ लें।

RRB NTPC Admit Card 2025

RRB NTPC Admit Card 2025

RRB NTPC Exam 2025 Guidelines: इन बातों का रखें खास ध्यान

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों को एग्जाम शुरू होने से 1:30 घंटे पहले केंद्र पर प्रवेश करना होगा। तय समय के बाद परीक्षा हॉल में नहीं जाने दिया जाएगा। केंद्र पर कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाने या प्रयोग करने की भी अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

End of Feed