RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? जानें कैसे होगी परीक्षा

RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के माध्यम से कुल 11558 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रैजुएट लेवल के 8113 पद और अंडर ग्रैजुएट लेवल के 3445 पद शामिल हैं।

RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) एग्जाम का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RRB NTPC Admit Card 2025

RRB NTPC Admit Card 2025

RRB NTPC Exam 2025: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 एग्जाम की तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया है। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

End of Feed