RRB NTPC 2025 Answer Key Direct Link: बड़ी खबर! रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज (RRB NTPC 2025 Answer Key Date 15 सितंबर) को आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है, भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार RRB की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर से आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। (RRB NTPC 2025 Answer Key Release) यही नहीं, जो लोग इन आंसर की से संतुष्ट नहीं है, और उन्हें इनके खिलाफ आपत्ति करने की जरूरत है, वे ऐसा कर सकते हैं, यहां खबर में RRB NTPC 2025 Answer Key Link व संबंधित सारी जानकारी दी गई है।
image - unsplash
आपको पता होगा - आरआरबी गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (स्नातक) परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में 7, 8, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22, 28, 29 अगस्त, 1, 2, 3, 4, 8 और 9 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, RRB उम्मीदवारों को 2-3 दिनों के भीतर अपनी आपत्तियाँ, यदि कोई हों, प्रस्तुत करने की अनुमति देगा। उम्मीदवार उठाई गई प्रत्येक आपत्ति के लिए प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करके उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं।
RRB NTPC 2025 Answer Key Download
आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं
- RRB NTPC 2025 Answer Key Link पर जाएं
- क्रेडिंशियल मांगे तो जानकारी दें
- RRB NTPC 2025 Answer Key Pdf देखें
- RRB NTPC 2025 Answer Key Download करें
जो उम्मीदवार RRB NTPC 2025 Answer Key in Hindi से असंतुष्ट हैं, वे अब आवश्यक शुल्क का भुगतान करके आपत्तियां दर्ज करा पाएंगे। इसके बाद, विषय विशेषज्ञ उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों की समीक्षा करेंगे। यदि उनमें से कोई भी सही पाया जाता है, तो एक फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2025 घोषित किए जाएंगे।
यह परीक्षा कुल 3,445 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। इनमें वाणिज्यिक सह टिकट लिपिक के 2,022 पद, लेखा लिपिक-सह-टाइपिस्ट के 361 पद, कनिष्ठ लिपिक-सह-टाइपिस्ट के 990 पद और रेल लिपिक के 72 पद शामिल हैं।
