RRB JE Result 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया जेई सीबीटी 1 का रिजल्ट, rrbcdg.gov.in से करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 05/2025 के तहत आयोजित जूनियर इंजीनियर (JE) CBT-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

RRB JE Result 2026 CBT 1: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 05/2025 के तहत आयोजित जूनियर इंजीनियर (JE) CBT-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आरआरबी जेई 2026 परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवार अब अगले चरण यानी CBT-2 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 13 मई 2026 शाम 5 बजे से अपने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और योग्यता स्थिति भी देख सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करना होगा।

RRB JE Result 2026

लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपने प्राप्त अंक, क्वालिफिकेशन स्टेटस और परीक्षा में दिए गए प्रश्नपत्र को भी देख सकेंगे। साथ ही प्रश्नपत्र में सही उत्तरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

End of Feed