RRB JE Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक व धातुकर्म सहायक के पदों पर होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है। नए नोटिस के अनुसार, अब एग्जाम 19,20 और 25 फरवरी 2026 को कराए जाएंगे। इससे पहले परीक्षा की तारीख 3 मार्च 2026 निर्धारित थी मगर इसे अब संशोधित कर 25 फरवरी कर दिया गया है। रेलवे इस भर्ती के जरिये 2588 खाली पदों को भरेगा।
RRB JE Exam 2026 Revised date
तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा
बताते चलें कि रेलवे बोर्ड द्वारा ये परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी और हर शिफ्ट 90 मिनट (1.5 घंटे) की होगी। शिफ्ट 1 में परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर 10:30 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट में 12:45 बजे से लेकर दोपहर 2:15 तक होगी। तीसरी शिफ्ट में परीक्षा शाम 4:30 बजे से लेकर 6 बजे तक होगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करें क्योंकि गेट बंद होने के बाद प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी।
कहां से डाउनलोड करें सिटी स्लिप?
इसके अलावा परीक्षा केंद्र और शहर समेत तारीख की जानकारी देने वाली सिटी स्लिप भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक ई कॉल लेटर उम्मीदवारों को परीक्षा से ठीक 4 दिन पहले उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
प्रथम चरण में सिर्फ स्क्रीनिंग टेस्ट शामिल है, जिसके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे। हालांकि दूसरा चरण यानी सीबीटी 2 क्वालिफाई करने के लिए पहले चरण में प्रदर्शन अच्छा होना जरूरी है।
CBT-2 में गणित, जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान शामिल हैं। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे,जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं हर गलत उत्तर के लिए 1/3 नंबर काटा जाएगा।
बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक जरूरी है। ऐसे में उम्मीदवारों को अपना ओरिजनल आधार कार्ड साथ लेकर आना जरूरी है।
