RRB JE Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 सीबीटी 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए हैं। अब उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करते हुए नीचे दिए गए आसान चरणों में फॉलो कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि RRB द्वारा परीक्षा सिटी स्लिप पहले जारी की जा चुकी है। एमडिट कार्ड जारी होने के साथ अब परीक्षा की तिथियां करीब आ गई है और छात्रों की तैयारी भी तेज हो गई है।
RRB JE Admit Card 2026 (Photo - AI)
कैसे करें आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड?
स्टेप 1 - एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Junior Engineer CBT 2 Hall Ticket CEN 05/2025 के दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप 3 - इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज खुलेगा।
स्टेप 4 - इस पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट पर बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा एडमिट कार्ड आ जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE ने लागू की नई तीन-भाषा नीति, जानिए किस कक्षा के छात्रों पर क्या होगा असर
कब होगी जूनियर इंजीनियर सीबीटी 2 परीक्षा?
RRB JE Exam 2026 का आयोजन बोर्ड द्वारा 2 जुलाई को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड यानी सीबीटी - कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को यह भी बता दें कि परीक्षा तीन शिफ्ट सुबह, दोपहर और शाम में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट 9 बजे से 10.30 बजे, दोपहर की शिफ्ट 12.45 से दोपहर 2.15 बजे तक और तीसरी शिफ्ट का आयोजन शाम 4.30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
