LIVE

जारी हो गए लगभग सभी रीजन के लिए आरआरबी ग्रुड डी रिजल्ट, इन लिंक्स से करें चेक

जारी हो गए लगभग सभी रीजन के लिए आरआरबी ग्रुड डी रिजल्ट, इन लिंक्स से करें चेक
जारी हो गए लगभग सभी रीजन के लिए आरआरबी ग्रुड डी रिजल्ट, इन लिंक्स से करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी रिजल्ट 2022 जारी होने लगा है बता दें, इन परिणाम को जोन वाइज जारी किया जा रहा है। खुद आरआरबी ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया था कि RRB Group D Result 2022 को 24 दिसंबर या इससे पहले भी जारी किया जा सकता है। आखिरकार एक करोड़ उम्मीदवारों का रिजल्ट को लेकर इंतजार हुआ खत्म। अब आप रेलवे की जोन वाइज आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर RRB Group D Result 2022 को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

घोषित हुए आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट, भोपाल रीजन के उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RRB Group D Result 2022​ लिंक को rrbcdg.gov.in के अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से भी देखा जा सकता है। हमारे होमपेज पर लगातार कॉपियों को अपडेट किया जा रहा है। आरआरबी ने रिजल्ट जारी करने का समय नहीं बताया था, अचानक से 22 दिसंबर को रिजल्ट जारी होने लगे। लेटेस्ट अपडेट व सबसे तेज रिजल्ट देखने के लिए इस पेज को विजिट करते रहें, क्योंकि यहां जोन वाइज रिजल्ट की जानकारी दी जा रही है।

कोलकाता और गुवाहाटी जोन का आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

इच्छुक उम्मीदवार timesnowhindi.com/education पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट देख सकते हैं बता दें, जोन वाइज सारे रिजल्ट को एक एक करके निकाला जा रहा है। नोटिस के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए ग्रुप डी परिणाम (सीईएन नंबर- आरआरसी- 01/2019 स्तर 1 पद) जारी होने लगे है।

इंतजार खत्म! जारी हुआ आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट, चेक करें डायरेक्ट लिंक

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 17 अगस्त से 10 अक्टूबर, 2022 तक कई चरणों में आयोजित की गई थी। यह ग्रुप डी में होने वाली अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी है, जिसके लिए एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

DEC 23, 2022 08:46 IST

इलाहाबाद, चेन्नई, भुवनेश्वर सहित कई क्षेत्रों के लिए जारी हुआ RRB Railway Group D Result 2022

रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ने 22 दिसंबर की शाम विभिन्न क्षेत्रों के लिए परिणाम जारी किया है। आरआरबी ने एक नोटिस में पहले उल्लेख किया था कि परिणाम 24 दिसंबर को या उससे पहले किसी भी समय जारी किया जा सकता है। परिणाम इलाहाबाद, चेन्नई, भुवनेश्वर सहित कई क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है।
DEC 22, 2022 20:43 IST

RRB Chennai Group D Result 2022: चेन्नई जोन का रिजल्ट यहां करें चेक

आरआरबी चेन्नई की आधिकारिक वेबसाइट rrbchennai.gov.in पर जाएं। इसके बाद RRB Chennai Group D Result लिंक को होम पेज पर से क्लिक करें।इसके बाद एक नई PDF फाइल खुलेगी और यहां पर रोल नंबर दिए गए होंगे।रिजल्ट को चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।अपने पास भविष्य के उपयोग के लिए एक हार्ड कॉपी भी रख लें।
DEC 22, 2022 19:56 IST

भोपाल रीजन के लिए कटऑफ जारी, तुरंत करें चेक

DEC 22, 2022 19:22 IST

RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - भोपाल रीजन के उम्मीदवार चेक करें आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ

DEC 22, 2022 19:21 IST

RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - पांच चरणों में आयोजित आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) आरआरबी परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। सफल आवेदकों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को लॉगिन करने और रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
DEC 22, 2022 19:13 IST

RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - आरआरबी कोलकाता परिणाम ऐसे करें चेक

चरण 1 कोलकाता क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट rrbkolkata.gov.in पर जाएं। चरण 2. होमपेज पर, आरआरबी कोलकाता ग्रुप डी परिणाम लिंक पर क्लिक करेंचरण 3 रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें
DEC 22, 2022 19:12 IST

RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - गुवाहाटी क्षेत्र का जारी हुआ रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने आज आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट जारी कर दिया। आरआरबी ग्रुप डी 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब अपने संबंधित क्षेत्रों की आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट जैसे rrbguwahati.gov.in से गुवाहाटी क्षेत्र के लिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
DEC 22, 2022 19:01 IST

RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - कोलकाता रीजन का रिजल्ट जारी

आरआरबी कोलकाता का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती का परिणाम 24 दिसंबर, 2022 को जारी किया जाना था, लेकिन 22 दिसंबर की शाम अचानक से जारी कर दिया गया। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट rrbkolkata.gov.in से कोलकाता रीजन का रिजल्ट चेक करें।
DEC 22, 2022 18:37 IST

RRB Railway Group D Result 2022 LIVE -भोपाल रीजन वाले इस लिंक से देखें परिणाम

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज यानी 22 दिसंबर, 2022 को भोपाल क्षेत्र के लिए ग्रुप डी के परिणाम घोषित कर दिए हैं। (Railway Recruitment Board, RRB Group D Exam for Bhopal region) इच्छुक उम्मीदवार rrbbhopal.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
DEC 22, 2022 18:29 IST

RRB Railway Group D Result 2022 Live - जारी हुआ आरआरबी ग्रुप डी परिणाम, ऐसे करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 22 दिसंबर को आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2022 की घोषणा की है। जो छात्र आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आरआरबी की संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
DEC 22, 2022 17:00 IST

RRB Group D Result: किस वर्ग के लिए कितनी होगी कटऑफ

आरआरबी ग्रुप डी मेरिट लिस्ट कटऑफ लेकर जानकारी यहां पर हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। जानिए किस वर्ग के लिए कटऑफ अंक कितने होने वाले हैं।UR: 40 प्रतिशतEWS: 40 प्रतिशतOBC-Non creamy layer: 30 फीसदीSC: 30 प्रतिशतST: 30 प्रतिशत
DEC 22, 2022 15:35 IST

RRB Result for Group D: नॉर्मलाइज मार्क्स की कैलकुलेशन

आरआरबी नोटिस के अनुसार, परसेंटाइल स्कोर के आधार पर मेरिट को अंतिम रूप देने के लिए जिन उम्मीदवारों ने कई श्रेणियों में पात्रता के लिए न्यूनतम प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं: यूआर - 40%, ईडब्ल्यूएस - 40%, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) - 30%, एससी - 30%, ST-30% पात्र होंगे। उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग 'नॉर्मलाइज अंकों' के आधार पर की जाएगी।
DEC 22, 2022 14:47 IST

RRB Result: क्या कहता है ऑफिशियल नोटिस?

आरआरबी आधिकारिक नोटिस में लिखा है, 'सीबीटी टेस्ट के लिए रिजल्ट शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा और इसे पीईटी परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है। यह फिलहाल प्रोसेस के अंदर है और संभावित रूप से रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर 24 दिसंबर 2022 तक आरआरबी की कई सारी वेबसाइट पर की जाएगी।'
DEC 22, 2022 13:14 IST

RRB Group D Result 2022: क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट की लिस्ट

RRB की ओर से जारी आधिकारिक वेबसाइट्स कुछ इस प्रकार हैं:RRB Ahmedabad: rrbahmedabad.gov.inRRB Bangalore: rrbbnc.gov.inRRB Ajmer: rrbajmer.gov.inRRB Allahabad: rrbald.gov.inRRB Bhopal: rrbbhopal.gov.inRRB Chandigarh: rrbcdg.gov.inRRB Chennai: rrbchennai.gov.inRRB Bhubaneshwar: rrbbbs.gov.inRRB Bilaspur: rrbbilaspur.gov.inRRB Guwahati: rrbguwahati.gov.inRRB Gorakhpur: www.rrbgkp.gov.in
DEC 22, 2022 12:43 IST

RRB Group D Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट टाइम को लेकर कोई सटीक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए उम्मीदवारों को उन क्षेत्रीय वेबसाइटों को चेक करना शुरू कर देना चाहिए जहां स्कोरकार्ड जारी किए जाएंगे।
DEC 22, 2022 12:26 IST

RRB Railway Group D Result 2022 - आरआरबी रिजल्ट जल्द, ऐसे करें चेक

आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है क्योंकि विज्ञप्ति में कहा गया है कि 24 दिसंबर या इससे पहले भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। परीक्षा में सफल लोगों को पीईटी में भाग लेने का मौका मिलेगा। बता दें, पीईटी का आयोजन 12 जनवरी, 2023 से किया जाएगा।
DEC 22, 2022 11:38 IST

RRB Railway Group D Result Live - rrbcdg.gov.in पर पीडीएफ रूप में ग्रुप डी के परिणाम

RRB Group D Result 2022 कभी भी जारी किया जा सकता है, बता दें, आप 24 दिसंबर का इंतजार मत करिये, क्योंकि आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 24 दिसंबर से पहले भी परिणाम जारी किया जा सकता है। यह परिणाम पीडीएफ फॉर्म में होंगे।
DEC 22, 2022 10:44 IST

100 प्रतिशत पाठ्यक्रम के साथ आयोजित होगी परीक्षा

इस साल, CBSE बोर्ड परीक्षा 2023 एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी, न कि पिछले साल की तरह दो बार में आयोजित की जाएगी। ऐसा दो साल बाद होगा जब CBSE Class 10 and 12 Board को 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम के साथ आयोजित करेगा।
DEC 22, 2022 10:42 IST

RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - शॉर्टलिस्ट करने की चल रही है प्रक्रिया

आरआरबी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, "आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लिए पीईटी के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए सीबीटी अभी प्रक्रिया में है और इसकी घोषणा 24 दिसंबर या उससे पहले की जाएगी।"
DEC 22, 2022 09:39 IST

तय समय से पहले जारी होगा RRB Group D Result 2022

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इसी हफ्ते आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 जारी करने जा रहा है। आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट 24 दिसंबर, 2022 तक घोषित किया जाएगा। लेकिन एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, RRB Group D Result 2022 को तय समय से पहले भी जारी किया जा सकता है।