LIVEआरआरबी ग्रुप डी एग्जाम का रिजल्ट घोषित, जानें कब जारी होगी फिजिकल टेस्ट की डेट

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम का रिजल्ट घोषित, जानें कब जारी होगी फिजिकल टेस्ट की डेट
इंतजार खत्म हो गया, आखिरकार रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ने ग्रुप डी परीक्षा के लिए परिणाम जारी करना शुरू कर दिया है, बता दें, रेलवे भर्ती बोर्ड ने ज्यादातर क्षेत्रों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है, जबकि अभी कुछ रीजन के रिजल्ट जारी करना बचा है। हाल ही में बोर्ड ने बंगलुरू और मुंबई जोन के लिए नतीजे जारी किए हैं। अभी तक जिन रीजन के रिजल्ट्स जारी किए गए हैं उनमें इलाहाबाद, चेन्नई, भुवनेश्वर, भोपाल, कोलकाता और गुवाहाटी सहित कुछ और रीजन भी शामिल हैं।
RRB Railway Group D Result 2022: घोषित हुए आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट, भोपाल रीजन के उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
RRB Railway Group D Result 2022 को आरआरबी की मुख्य साइट पर जारी नहीं किया गया है, इन रिजल्ट्स को आप रेलवे की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर से देखा जा सकता है। जैसे आपको भोपाल रीजन के लिए आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट देखना है तो आपको rrbbhopal.gov.in पर जाना होगा। बता दें, आरआरबी ने एक नोटिस में पहले उल्लेख किया था कि परिणाम 24 दिसंबर को या उससे पहले किसी भी समय जारी किया जा सकता है और टाइम्स नाउ नवभारत भी तय समय से पहले RRB Railway Group D Result 2022 जारी होने की बात कह रहा था।
RRB Group D Result 2022 LIVE Updates in English: Check here
परीक्षा देने वाले पंजीकृत उम्मीदवार अब क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड की जरूरत होगी।
RRB Group D Kolkata and Guwahati Result 2022: कोलकाता और गुवाहाटी जोन का आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी
आरआरबी 24 दिसंबर, 2022 तक ग्रुप डी के परिणाम जारी करने वाला था, लेकिन 22 दिसंबर की शाम से रिजल्ट जारी करना शुरू कर दिया, बता दें, सबसे पहले भोपाल रीजन के लिए RRB GROUP D RESULT जारी किया था, जबकि इसके बाद गुवाहाटी, कोलकाता और फिर एक एक करके लगभग रीजन के लिए RRB GROUP D RESULT जारी कर दिया गया।
RRB Allahabad Group D Result 2022: इलाहाबाद रीजन का आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी, rrbald.gov.in से करें चेक
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब शारीरिक दक्षता परीक्षा, पीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। आरआरबी जल्द ही पीईटी परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 अब आरआरबी भोपाल, आरआरबी कोलकाता, आरआरबी पटना, आरआरबी रांची, आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी गुवाहाटी और आरआरबी भुवनेश्वर के लिए घोषित किया गया है। RRB GROUP D RESULT से जुड़ी एक एक खबर के लिए इस पेज पर बने रहें।
चेन्नई रीजन के लिए देखें आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट, rrbchennai.gov.in से देखें कट ऑफ
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - कब हुई परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के जरिए 1.03 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - फिजिकल टेस्ट की तारीख जल्द
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं। अब बोर्ड की तरफ से फिजिकल टेस्ट की तारीख जारी की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखेंं।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - इतने अंक जरूरी
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 40% अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट
आरआरबी ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों को 2 मिनट के अंदर 35 किलो का वज़न उठाकर 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। वहीं, महिलाओं को 20 किलो वज़न के साथ यह दूरी तय करनी होगी।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - ऐसे देखें नतीजे
आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं। फिर होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - रीजनल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी
आरआरबी ग्रुप डी के नतीजे जोन वाइज जारी किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की रीजनल वेबसाइट से नतीजे देख सकते हैं।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे जारी
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी किया गया है।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - कितने अभ्यर्थी रहे सफल
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार, बेंगलुरू में 19578, चेन्नई में 23463, पटना में 9498, अजमेर में 14242, रांची में 13133, अहमदाबाद में 27439, चेन्नई में 23463, इलाहाबाद में 13202, भोपाल में10743, गुवाहाटी में 7876, भुवनेश्वर में 6730, कोलकाता में 26476, चंडीगढ़ में 35070 और गोरखपुर में 10575 सफल घोषित किए गए हैं।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - रिजल्ट के बाद क्या
आरआरबी ग्रुप डी की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के लिए उपस्थित होना होगा।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - चंडीगढ़ रीजन का रिडल्ट जारी
आरआरबी ने चंडीगढ़ रीजन के लिए ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। अगर आपने भी परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट और कट ऑफ अंक चेक कर सकत हैं।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - लाखों पदों पर भर्ती
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से रेलवे में 1.03 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा के लिए लगभग 1 करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - कट ऑफ अंक भी जारी
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के नतीजों के साथ ही कट ऑफ अंक भी जारी किया गया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की रीजलन वेबसाइट से रिजल्ट और कटऑफ अंक चेक कर सकते हैं।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - कब हुई परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में किया गया था। इसका रिजल्ट 22 दिसंबर और 23 दिसंबर को जारी किया गया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आरआरबी की रीजनल वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - फिजिकल टेस्ट की तारीख जल्द
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अगले चरण की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। बोर्ड की ओर से फिजिकल टेस्ट की तारीख बहुत जल्द ही जारी की जाएगी।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE -गोरखपुर रीजन का रिजल्ट घोषित
रेलवे भर्ती बोर्ड ने गोरखपुर रीजन के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - रीजनल वेबसाइट पर देखें नतीजे
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर जारी किए जा रहे हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकत हैं।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - आरआरबी बिलासपुर का रिजल्ट जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने बिलासपुर, पटना, गोरखपुर और मुंबई रीजन के लिए आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - फिजिकल टेस्ट की तारीख जल्द
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। इसकी तारीख अभ्यर्थियों को तय समय के अंदर आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित कर दी जाएगी।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - वेबसाइट पर रखें नजर
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - ऐसे होगा चयन
आरआरबी ग्रुप डी की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के लिए उपस्थित होना होगा।