RRB Group D Result: आरआरबी ग्रुप डी फेज-3 परिणाम की डेट, खत्म होने जा रहा इंतजार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 09:41 AM IST

RRB Group D Phase 3 Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी ग्रुप डी फेज 3 के रिजल्ट को अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। इसके अलावा फेज-3 एग्जाम 8 सितंबर से 19 सितंबर 2022 तक आयोजित हुई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबासाइट rrbcdg.gov.in या किसी क्षेत्रीय वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।

RRB Group D Phase 3 Result Date 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर सेआरआरबी ग्रुप डी फेज 3 एग्जाम में शामिल उम्मीदवारों के लिए एक अपडेट सामने आ रहा है। आरआरबी ग्रुप डी फेज-3 (RRB Group D Phase 3) रिजल्ट को अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज किया जा सकता है। बोर्ड इससे पहले प्रारंभिक आंसर की रिलीज करेगा। इसके अलावा आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को लगभग चार दिनों का समय भी दिया जाएगा दिया जाएगा। आंसर की पर समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की और फिर एक से दो दिन के अंदर RRB ग्रुप D रिजल्ट कोजारी किया जाएगा। इसे आधिकारिक वेबासाइट rrbcdg.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

RRB Group D Phase 3 Exam Result

आरआरबी रिजल्ट जल्द हो रहा जारी (Photo - iStock)

आरआरबी ग्रुप डी फेज 3 एग्जाम 8 सितंबर से 19 सितंबर 2022 तक आयोजित हुई थी। इसके अलावा रेलवे ग्रुप डी की एग्जाम के लिए कुल 1 करोड़ 15 लाख उम्मीदवारों की ओर से रजिस्ट्रेशन भी कराया गया था। भर्ती प्रक्रिया की मदद से रेलवे ग्रुप डी के कुल मिलाकर 1.3 लाख वैकेंसी को भरा जाना है। आरआरबी ग्रुप डी चौथे फेज की परीक्षा जारी है, 07 अक्टूबर 2022 को चौथे चरण का अंतिम एग्जाम होने वाला है। इसके अलावा आरआरबी ग्रुप डी फेज 5 एग्जाम की तारीख भी घोषित हो गई हैं।

End of Feed