LIVERRB Group D Answer Key 2022: आ गया रिजल्ट का नोटिफिकेशन, डाउनलोड करें आंसर की

RRB Group D Answer Key 2022: आ गया रिजल्ट का नोटिफिकेशन, डाउनलोड करें आंसर की
RRB Group D Answer Key 2022, Sarkari Result 2022, RRC Railway Group D Answer Key Phase 1, 2, 3, 4: आरआरबी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आज यानी 14 अक्टूबर को ग्रुप डी परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी है, यदि आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो आंसर की देखने के लिए तैयार हो जाइये, रिपोर्ट के अनुसार, लिंक को दोपहर में जारी कर दिया जाएगा। आरआरबी ने आधिकारिक पेज पर खबर दी है कि आंसर की के साथ साथ उसने क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट को भी जारी कर दिया है।
आंसर की देखने के लिए आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, या आप इस पेज को रिफ्रेश करके जानकारी पा सकेंगे। जैसे ही आंसर की के लिए लिंक एक्टिवेट होगा, इस पेज पर शेयर कर दिया जाएगा। इस दौरान कई लोगों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट हैंग होने का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में इस पेज का अनुसरण करते रहें, क्योंकि यहां आंसर की देखने के लिए सारे विकल्प दिए जाएंगे।आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से जुड़े सारे अपडेट यहां से देखे जा सकेंगे, यदि आपको आंसर की जारी होने के बाद किसी सवाल जवाब को लेकर आपत्ति है, तो आप आब्जेक्शन उठा सकते हैं, हालांकि आब्जेक्शन करने के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं दिया गया है, इसलिए आपको जल्द से जल्द आंसर की देखने की सलाह दी जाती है।
Sarkari Result 2022 - डाउनलोड करें आंसर की
आरआरबी ग्रुप डी की आंसर की जिन अभ्यर्थियों ने अब तक डाउनलोड नहीं की है, वो आधिकारिक साइट पर जाकर अपलोड कर सकते हैं। इससे आप अपने उत्तर को मैच कर संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - रिजल्ट का नोटिफिकेशन जल्द
हालांकि अभी आरआरबी ग्रुप डी के आंसर की से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि, जल्द ही अधिसूटना जारी हो सकती है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
RRB - ऐसे देखें तुरंत अपना रिजल्ट
आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RRB - रिजल्ट का नोटिफिकेशन
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही रिजल्ट का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले सप्ताह के अंत तक परिणाम जारी किए जा सकते हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Sarkari Naukri 2022 Live: अप्रेंटिस के लिए 20 प्रतिशत भर्तियां
भारतीय रेलवे की ओर से ग्रुप डी की 1,03,769 भर्ती में से 20 फीसदी यानी करीब 20,734 पद अप्रेंटाइस युवाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
RRB Group D Bharti: 1.03 लाख पदों पर होनी है भर्ती
रेलवे ग्रुप डी भर्ती एग्जाम 2022 की मदद से ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किए थे।
RRB Group D Answer Key 2022: 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने किया आवेदन
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा आंसर-की करीब 16 दिनों बाद जारी हुई थी। इस भर्ती परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। भर्ती परीक्षा के करीब 25 दिनों के बाद जारी की थी। वहीं वर्ष 2018 में रेलवे ग्रुप डी की 63 हजार पदों पर भर्ती निकली थी।
RRB Group D Bharti: अप्रैल 2023 तक होनी है बहाली
अप्रैल 2023 तक रेलवे के अंदर 17 जोन में एक लाख 52 हजार 713 पदों की बहाली की जानी है। फरवरी तक क्रम के अनुसार पीटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी जबकि मार्च एवं अप्रैल में सभी को ज्वाइन कराना रेलवे की प्राथमिकता है। रेलवे बोर्ड की ओर से 3 अक्टूबर को यह आदेश रिलीज हुआ है।
RRB Group D Stages: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के चरण
पहली स्टेज - 17 अगस्त से 25 अगस्त। दूसरी स्टेज - 26 अगस्त से 8 सितंबर। तीसरी स्टेज - 8 सितंबर से 19 सितंबर तक। चौथी स्टेज - 19 सितंबर से 7 अक्टूबर तक।पांचवीं स्टेज - 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक।
Railway Group D 2022: पांच स्टेप्स में हुई थी परीक्षा
रेलवे ग्रुप डी भर्ती एग्जाम पांच स्टेप्स में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित हुआ था। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की मदद से ग्रुप डी के 1.03 लाख पद भर्ती की जाएगी। ग्रुप डी पदों की भर्ती को लेकर 1 करोड़ 15 लाख आवेदन आए थे।
RRB Group D Normalization: कई शिफ्ट में एग्जाम के चलते नॉर्मलाइजेशन
रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिस जारी कर नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला जारी किया है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा कई शिफ्ट में होने के चलते नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला लागू किया जा रहा है। उम्मीदवारों को बताया गया है कि उनके अंक किस तरह से निकाले जाएंगे।
RRB ग्रुप D लेवल 1 में सिर्फ सिंगल स्टेज
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती (लेवल-1) में चयन सिंगल स्टेज परीक्षा की मदद से होता है। इसमें दूसरा सीबीटी नहीं होगा। कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा (सीबीटी) में जो पास होगा, उसे शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।
RRB Group D Exam 2022: रेलवे परीक्षा में निगेटिव मार्किंग
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है। हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे गए हैं और लिखित परीक्षा (सीबीटी) पास करने लिए सामान्य वर्ग उम्मीदवारों को 40 फीसदी, ईडब्ल्यूएस को 40 प्रतिशत, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 30 प्रतिशत, एससी व एसटी उम्मीदवारों को भी कम से कम 30-30 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
RRB - पीईटी व पीएसटी अनिवार्य
आरआरबी ग्रुप डी की आंसर की जिन अभ्यर्थियों ने अब डाउनलोड नहीं की है, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें सीबीटी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
RRB Group D - ग्रुप डी के रिजल्ट का नोटिफिकेशन
आरआरबी ग्रुप डी के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट है। उम्मीद की जा रही है कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) कल यानी 16 अक्टूबर 2022 को रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होते ही यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
RRB - इस बीच थी परीक्षाएं
रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी की परीक्षाएं 17 अगस्त से 12 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल लाखों करोड़ो की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे
Sarkari Result 2022 - आधिकारिक साइट पर करें विजिट
आरआरबी ग्रुप डी के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड किसी भी वक्त ग्रुप डी के रिजल्ट का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही यहां आपको सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक साइट पर अवश्य विजिट करें।
Sarkari Result 2022 - रिजल्ट का नोटिफिकेशन
आरआरबी ग्रुप डी की आंसर की जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया था। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा
Sarkari Result 2022 - जल्द आएगा रिजल्ट
आरआरबी ग्रुप डी आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 19 अक्टूबर 2022 तक का समय दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
RRB _ करोड़ो अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा विभिन्न चरणों में आयोजित की गई थी। इसके लिए करीब 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इसमें से मात्र 1 लाख उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।