RRB Group D 2026 आंसर की पर ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि आज, rrbcdg.gov.in से दर्ज करें आपत्ति

RRB Group D 2026: 17 फरवरी को जारी आरआरबी ग्रुप डी 2026 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि आज है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आज ही ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

RRB Group D 2026 Answer Key Objection Last Day: रेलवे रिक्रुटमेंट बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी की आंसर की 17 फरवरी को जारी की गई थी। इसके बाद आंसर की पर आपत्ति की प्रक्रिया शुरू की गई। जारी आंसर से असंतुष्ट उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाएं और अपना रिजस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का प्रयोग कर प्रक्रिया पूरी करें। बता दें कि यदि उम्मीदवार किया गया दावा सही पाया गया तो इसके लिए उम्मीदवारों को अंक दिए जाएंगे।

RRB Group D 2026

RRB Group D 2026 आंसर की पर ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि आज

फाइनल आंसर के साथ जारी होगा रिजल्ट

आरआरबी द्वारा ग्रुप डी की आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। फाइनल आंसर की और रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। बता दे कि प्रोविजन आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार एक संभावित स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं।

End of Feed