RPSC SSO Answer Key 2026: असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर की आंसर की जारी

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जिन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती परीक्षा दी थी। RPSC ने इन दोनों पदों की प्रतियोगी परीक्षा की मॉडल आंसर की जारी कर दी है

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जिन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती परीक्षा दी थी। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने इन दोनों पदों की प्रतियोगी परीक्षा की मॉडल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर संबंधित आंसर की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने इस बार पांच अलग-अलग डिवीजन की मॉडल आंसर की उपलब्ध कराई है। इनमें DNA, फिजिक्स, केमिस्ट्री, नारकोटिक्स और टॉक्सिकोलॉजी शामिल हैं।

RPSC SSO Answer Key 2026

RPSC SSO Answer Key 2026

RPSC की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर पदों के लिए लिखित परीक्षा 13 से 16 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की गई थी। अब मॉडल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने प्रश्नों के जवाबों का मिलान कर सकते हैं। इससे उन्हें परीक्षा में अपने संभावित प्रदर्शन का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।

End of Feed