RPSC SI Exam 2021 Cancel: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है। राज्य सरकार की सिफारिश और लंबी प्रशासनिक समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया है। राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती काफी समय से पेपर लीक, डमी उम्मीदवारों के शामिल होने और अन्य गड़बड़ियों के आरोपों के कारण विवादों में बनी हुई थी। आयोग का उद्देश्य इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना है, ताकि योग्य उम्मीदवारों को सही मौका मिल सके। परीक्षा को रद्द करने बात अब दोबारा परीक्षा आयोजित करने की बात सामने आई है। जानकारी के लिए बता दें आयोग द्वारा अब सितंबर 2026 में परीक्षा दोबारा होगी।
RPSC SI Exam 2021 Cancel
कौन दे सकेगा दोबारा परीक्षा?
आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए कोई नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे। नई परीक्षा का आयोजन सितंबर 2026 में होने की संभावना है। इसमें केवल वही 3,83,097 उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे जो 2021 की मूल परीक्षा में उपस्थित हुए थे। बता दें कि सितंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा में वही छात्र शामिल हो सकते हैं तो 13 से 15 सितंबर 2021 के बीच आयोजित पेपर-I और पेपर-II दोनों में शामिल हुए थे। जिन अभ्यर्थियों ने केवल पंजीकरण कराया था लेकिन परीक्षा नहीं दी, वे इसके पात्र नहीं होंगे। इतना ही नहीं जो उम्मीदवार केवल एक ही पेपर में बैठे थे, उन्हें भी दोबारा परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Also Read: E-Kalyan Scholarship: झारखंड पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का शेड्यूल जारी, कब से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए खुलेगा पोर्टल
चूंकि यह दोबारा परीक्षा लगभग पांच साल के अंतराल के बाद हो रही है, इसलिए RPSC ने उम्मीदवारों को अपना आवेदन विवरण अपडेट करने का अवसर दिया है। सुधार की यह प्रक्रिया 16 मई से आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर शुरू होगी। इस दौरान अभ्यर्थी अपनी निजी जानकारी, वर्तमान पता और दस्तावेजों से जुड़ी त्रुटियों को ठीक कर सकेंगे। अधिकारियों ने सलाह दी है कि उम्मीदवार समय सीमा के भीतर सुधार कर लें ताकि भविष्य में एडमिट कार्ड या चयन के समय कोई तकनीकी समस्या न आए।
विवादों का अंत और पारदर्शिता की नई शुरुआत
SI भर्ती परीक्षा 2021 लंबे समय तक पुलिस जांच में रही थी। धांधली के खिलाफ उम्मीदवारों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए थे और परीक्षा को रद्द करने की मांग उठाई थी। इस फैसले से उन हजारों मेहनती अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है जो एक निष्पक्ष चयन प्रणाली की उम्मीद कर रहे थे। अब उम्मीदवारों के पास एक साफ-सुथरी प्रक्रिया के माध्यम से पुलिस सेवा में शामिल होने का सुनहरा और नया अवसर है।
