RPSC School Lecturer Answer Key 2022: जारी हुई राजस्थान स्कूल लेक्चरर एग्जाम की आंसर की, 26 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 23, 2022, 05:36 PM IST

RPSC School Lecturer Answer Key 2022: राजस्थान स्कूल लेक्चरर परीक्षा की उत्तर कुंजी का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आज स्कूल लेक्चरर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC School Lecturer Answer Key 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकिरक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC Answer key 2022

राजस्थान स्कूल लेक्चरर एग्जाम 2022

RPSC School Lecturer Exam 2022: कब हुई परीक्षा

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्कूल लेक्चरर परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक किया गया था। आयोग ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी परीक्षा की आंसर की आज आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। अगर आपको किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति है तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा।

End of Feed