RPSC ने लेक्चरर एवं कोच भर्ती परीक्षा की आंसर की, 26 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

आरपीएससी ने लेक्चरर एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के 7 विषयों की मॉडल उत्तरकुंजियों पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अभ्यर्थियों को पुनः अवसर दिया गया है।

आरपीएससी ने लेक्चरर एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के 7 विषयों की मॉडल उत्तरकुंजियों पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अभ्यर्थियों को पुनः अवसर दिया गया है। मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आयोग द्वारा गत 3 से 5 जून तक आयोजित इस परीक्षा के ग्रुप-बी के सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन, राजनीति विज्ञान, भूगोल, बायोलाॅजी, संस्कृत, फिजिक्स और गणित विषयों की उत्तरकुंजियां 15 जून को जारी की गई थी। इसके बाद 17 से 19 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई ।

RPSC ने लेक्चरर एवं कोच भर्ती परीक्षा 2025

RPSC ने लेक्चरर एवं कोच भर्ती परीक्षा 2025

निर्धारित समय में अभ्यर्थियों से मिली शिकायतों की जांच करने पर सामने आया कि ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में तकनीकी त्रुटि थी। इसके कारण कई अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां दर्ज नहीं कर पाए थे। इसे ध्यान में रखते हुए आयोग ने अभ्यर्थियों के हित में 24 जून से 26 जून को रात्रि 12 बजे तक दोबारा लिंक खोलने का निर्णय लिया है।

End of Feed