RPSC RAS Exam 2024: जारी हुई राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तारीख, जानें कब व कैसे होगा प्रीलिम्स एग्जाम

RPSC RAS Prelims Exam 2024 Date: राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 19 सितंबर 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

RPSC RAS Prelims Exam 2024: सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा (RPSC RAS Prelims Exam 2024) में शामिल होने जा रहे हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी आरपीएससी आरएएस एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

RPSC RAS Exam 2024 Date

RPSC RAS Exam 2024 Date

RPSC RAS Prelims Exam Date 2024: कब व कैसे होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 (रविवार) को किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से कुल 200 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स एग्जाम में शामिल होने के योग्य होंगे।

End of Feed