RPSC RAS Answer Key 2025: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स आंसर-की पीडीएफ, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

RPSC RAS Answer Key 2025 PDF Download: आरपीएससी आरएएस परीक्षा के माध्यम से कुल 733 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, राज्य सेवा के लिए 346 पद और अधीनस्थ सेवा के लिए 387 पद शामिल हैं।

RPSC RAS Answer Key 2025 PDF Download: राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरपीएससी आरएएस आंसर-की 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RPSC RAS Answer Key 2025

RPSC RAS Answer Key 2025

RPSC RAS Prelims Answer Key 2025: कब तक आएगी आंसर-की

आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 (रविवार) को किया गया। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स आंसर-की फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

End of Feed