RPSC RAS Admit Card 2024 Released: आरपीएससी आरएएस की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RPSC RAS Admit Card 2024) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान प्रशासनिक सेवा के प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया (RPSC RAS Admit Card) गया है। परीक्षा के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशननंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
RPSC RAS Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें आरपीएससी आरएएस का एडमिट कार्ड
RPSC RAS Exam Date 2024: कब होगी परीक्षा
बता दें आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा 2 फरवरी 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी। यहां कुल 200 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। 26 जनवरी को आयोग ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी। वहीं एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।
RPSC RAS Admit Card 2024 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RPSC RAS Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा एंटर करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RPSC RAS Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- अभ्यर्थी का नाम
- पिता का नाम
- परीक्षा केंद्र का शहर
- परीक्षा केंद्र का नाम
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
यदि आपके एडमिट कार्ड में रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, पिता का नाम, फोटो, सिग्नेचर या किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी मेल कर सूचित कर सकते हैं। इसमें तुरंत करेक्शन किया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
