RPSC: कब जारी होंगे इंस्पेक्टर कारखाना एवं बॉयलर्स के एडमिट कार्ड, 19 सितंबर को होगी परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 19 सितंबर 2026 को कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) माध्यम से निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स परीक्षा-2025 का आयोजन प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे तक एवं निरीक्षक, कारखाना (केमिकल) परीक्षा-2025 का आयोजन दोपहर 3 से सांय 5.30 बजे तक किया जाएगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 19 सितंबर 2026 को कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) माध्यम से निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स परीक्षा-2025 का आयोजन प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे तक एवं निरीक्षक, कारखाना (केमिकल) परीक्षा-2025 का आयोजन दोपहर 3 से सांय 5.30 बजे तक किया जाएगा। इन ऑनलाइन परीक्षाओं के हेतु मॉक टेस्ट आयोग की वेबसाइट के कैंडिडेट इनफॉर्मेशन > कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) पर उपलब्ध है।

निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग) परीक्षा-2025

निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग) परीक्षा-2025

आयोग सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी उक्त परीक्षाओं हेतु आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी 12 सितंबर 2026 से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा के प्रवेश पत्र 16 सितंबर 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अतः अभ्यर्थी समयांतर्गत प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेवें। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

End of Feed