RPSC Senior Teacher Recruitment 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपएससी की ओर से 23 फरवरी 2023 को आरपीएससी सीनियर टीचर परीक्षा प्रश्न पत्र 2022 रिलीज कर दिए हैं। इसके लिए जो उम्मीदवार सीनियर टीचर कंप के लिए प्रश्न पत्र को चेक चाहते हैं। वह इसे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग सीनियर टीचर भर्ती
प्रश्न पत्र गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी और जीके और शैक्षिक मनोविज्ञान (ग्रुप ए और बी) को लेकर जारी किए गए हैं। इसके अलावा प्रश्न पत्र डाउनलोड करने को लेकर उम्मीदवार यहां दिए गए इन सरल स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं।
RPSC सीनियर टीचर परीक्षा पेपर 2022: ऐसे करें डाउनलोड
आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध कई विषयों के लिए आरपीएससी सीनियर टीचर परीक्षा प्रश्न पत्र 2022 लिंक को क्लिक करें।
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार प्रश्नों की जांच भी कर सकते हैं।
इसके बाद पेज को डाउनलोड करके आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 7 फरवरी को विज्ञान, गणित, उर्दू, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, पंजाबी, संस्कृत, जीके ग्रुप डी, जीके ग्रुप सी, जीके ग्रुप बी, जीके ग्रुप ए विषयों के प्रश्न पत्र जारी किए गए थे। इसके लिए उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ज्यादा संबंधित विवरण को भी चेक कर सकते हैं।
