RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2022: एडमिट कार्ड जारी, देखें RPSC द्वितीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा का टाइमटेबल

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 20, 2022, 09:38 AM IST

RPSC Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Date 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने हाल ही में द्वितीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि किस दिन कौन सी परीक्षा है, वे RPSC Sr Teacher Grade 2 time table यहां से देखें

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने हाल ही में द्वितीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया था, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है उनके लिए अभी भी लिंक एक्टिव है। इच्छुक उम्मीदवार यहां से RPSC Sr Teacher Grade 2 Time Table देखकर परीक्षा की तिथियों का पता लगा सकते हैं।

RPSC admit card released for 2nd grade teacher download timetable 2022

RPSC द्वितीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा का टाइमटेबल 2022

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) 21 दिसंबर, 2022 से सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा 2022 आयोजित करेगा। आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड 2 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - सुबह की पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी। और दोपहर की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।

End of Feed