RPF SI PET Exam 2025 Date: जारी हुई आरपीएफ एसआई फिजिकल टेस्ट की डेट, जानें कब होगा पीईटी

RPF SI PET Exam Date 2025 Admit Card (आरपीएफ एसआई का फिजिकल टेस्ट कब होगा?): रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित कर दी है। बता दें कि फिजिकल टेस्ट के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

RPF SI PET Exam Date 2025 Admit Card (आरपीएफ एसआई का फिजिकल टेस्ट कब होगा?): आरपीएफ एसआई परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने आरपीएफ सब इंस्पेक्टर एग्जाम 2025 में सफलता हासिल की थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आरपीएफ एसआई पीएसटी/पीएमटी एग्जाम 2025 डेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नोटिस डाउनलड कर सकते हैं।

RPF SI PET Exam 2025 Date

RPF SI PET Exam 2025 Date

RPF SI PET Exam Date 2025: कब होगा फिजिकल टेस्ट

आरपीएफ सब इंस्पेक्टर परीक्षा का आयजोन 2 दिसंबर से 13 दिसंबर 2024 तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 3 मार्च को जारी किया गया। अब इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) में शामिल होना होगा। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आरपीएफ सब इंस्पेक्टर फिजिकल टेस्ट का आयोजन 22 जून से 2 जुलाई 2025 तक जगजीवन राम आरपीएफ एकेडमी, लखनऊ में किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।

End of Feed