RIICO Recruitment 2026: रीको में सहायक, निजी सहायक के पदों पर भर्ती, 27 जनवरी तक आवेदन का मौका

RIICO Recruitment 2026: राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (रीको) ने युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर प्रदान करते हुए विभिन्न संवर्गों के 98 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

RIICO Recruitment 2026: राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (रीको) ने युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर प्रदान करते हुए विभिन्न संवर्गों के 98 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। रीको की इस नई भर्ती के अंतर्गत कम्पनी सचिव, सहायक नगर नियोजक, प्रोग्रामर, सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय, कनिष्ठ विधि अधिकारी, निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय, प्रारूपकार एवं कनिष्ठ सहायक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। कम्पनी सचिव, सहायक नगर नियोजक एवं प्रोग्रामर प्रत्येक के 1 पद पर भर्ती की जा रही है। सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय के 21 पद, कनिष्ठ विधि अधिकारी के 4, निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय के 8 पद, प्रारूपकार के 8 एवं कनिष्ठ सहायक के 54 पदों पर भर्ती की जा रही है।

RIICO Recruitment 2026

RIICO Recruitment 2026

राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (रीको) में इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि इससे पूर्व रीको द्वारा सिविल कैडर में 39 सहायक स्थल अभियंता पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

End of Feed