REET Result 2022: रीट रिजल्ट को लेकर हाईकोर्ट ने बोर्ड से मांगा जवाब, जानें नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर क्यों उठा सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 11:46 PM IST

REET Result 2022, REET Result 2022 Controversy, REET Result 2022 Normalization Process: राजस्थान रीट परीक्षा जुलाई में आयोजित की गई थी और उसका परिणाम सितंबर में घोषित किया गया। जिसके बाद से रीट फिर से विवादों में है।

REET Result 2022 Normalization, Rajasthan REET Result 2022: राजस्थान रीट परीक्षा एक बार फिर से विवादों के घेरे में है। राजस्थान हाईकोर्ट ने रीट परीक्षा 2022 में गलत उत्तर जांचने और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के मामले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। राजेश कपूर मीणा की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस इंद्रजीत सिंह की एकलपीठ ने यह आदेश दिया है।

REET Result 2022

रीट रिजल्ट 29 सितंबर को जारी किया गया था।

दरअसल, नॉर्मलाइजेशन के बाद रीट परीक्षा में 82 नंबर यानी 55% अंक हासिल करने के बावजूद भी याचिकाकर्ता सहित कुछ अभ्यर्थियों को योग्य नहीं माना गया है। कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता ने प्रश्नों के सही उत्तर दिए थे लेकिन बोर्ड ने उसे गलत माना है। इसके अलावा कुछ प्रश्नों को डिलीट भी कर दिया गया है। जबकि, दूसरे कई अभ्यर्थियों के गलत उत्तरों को भी सही मान कर अधिक अंक दिए गए हैं।

End of Feed