REET Admit Card 2023, Rajasthan REET Level 1 and 2 Exam Date 2023: रीट एग्जाम एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रथम लेवल (REET Level 1 Exam 2023) और द्वितीय लेवल (REET Level 2 Exam 2023) शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से रीट एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
REET Admit Card 2023
REET Exam Date 2023: राजस्थान रीट एग्जाम की डेट
राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल प्रथम - कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल द्वितीय - कक्षा 6 से 8) पदों पर भर्ती के लिए रीट परीक्षा 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी।
REET Main Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड
बोर्ड ने अभी तक रीट एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख नहीं घोषित की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यस से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download REET Main Admit Card 2023
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर रीट एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुला जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अब अभ्यर्थी रीट मेन एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
इस प्रक्रिया के माध्याम से राजस्थान में शिक्षक के 48000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 21 दिसंबर 2022 से 19 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
