REET Result 2025: राजस्थान रीट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। राजस्थान रीट रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रीट लेवल 1 और 2 रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
REET Result 2025
Rajasthan REET Result 2025: फरवरी में हुई थी परीक्षा
राजस्थान रीट एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। रीट के तहत दो पेपर होते हैं, रीट पेपर 1 कक्षा 1 से कक्षा 5 तक शिक्षक पदो पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि, दूसरा पेपर कक्षा 6 से कक्षा 8 तक शिक्षक भर्ती के लिए होता है। इस साल राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा में करीब 14 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
How to download Rajasthan REET Result 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर राजस्थान रीट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan REET Result 2025: कब तक आएगा रिजल्ट
राजस्थान रीट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 25 मार्च को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 31 मार्च तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रीट रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
