REET 2024 Guidelines: पेपर लीक को लेकर सतर्क राजस्थान सरकार, रीट परीक्षा में परीक्षार्थियों का होगा सत्यापन, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के निर्देश

REET 2024 Guidelines: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने, परीक्षा से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु मुख्य सचिव सुधांशु पंत की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

REET 2024 Guidelines: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने, परीक्षा से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु मुख्य सचिव सुधांशु पंत की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परीक्षा की शुचिता, पेपर और ओएमआर शीट की सुरक्षा एवं गोपनीयता, कानून व्यवस्था, प्रश्न पत्रों के सुरक्षित परिवहन, परीक्षार्थियों की सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किए गए।

REET 2024 Guidelines

REET 2024 Guidelines

मुख्य सचिव पंत ने निर्देश दिए कि जिस प्रकार चुनाव आयोग निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक बिन्दु के लिए एसओपी जारी कर उसकी निर्धारित समय पर शत—प्रतिशत और गम्भीरता से पालना सुनिश्चित करवाता है, उसी प्रकार रीट परीक्षा में भी प्रत्येक बिन्दु की एसओपी जारी की गई है। इसकी पालना में थोड़ी सी भी अवहेलना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों, स्ट्रॉन्ग रूम एवं संग्रहण केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं होमगार्ड जवानों की तैनाती के निर्देश दिए। परीक्षार्थियों की पहचान सत्यापित करने एवं फर्जी अभ्यर्थियों की पहचान करने हेतु हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर एवं बायोमीट्रिक तथा फेस रेकग्निशन व अन्य आधुनिकतम उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। साथ ही, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी चौकसी बरती जाएगी।

End of Feed