RE NEET Result Date 2026: कब जारी हो सकता है नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 6, 2026, 08:47 AM IST

RE NEET Result Date, Kab Aayega 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नीट यूजी की फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हालांकि रिजल्ट की तारीख को लेकर एनटीए की ओर से किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

RE NEET Result Date, Kab Aayega 2026: नीट यूजी री एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने (NEET UG Result 2026) वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 25 जून 2026 को आंसर की जारी (NEET UG Result) की थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 28 जून तक का समय दिया गया था। वहीं आपत्तियों का निपटारा करने के बाद एनटीए जल्द ही ओएमआर रिस्पान्स शीट व फाइनल रिजल्ट घोषित कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

RE Neet Result Date 2026: कब जारी हो सकता है नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट

RE Neet Result Date 2026: कब जारी हो सकता है नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट

बता दें नीट यूजी री एग्जाम 21 जून को आयोजित की गई थी। यहां कुल 22,79,743 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इसमें से करीब 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है।

End of Feed