RBSE Supplementary Exam 2025 Date: घोषित हुई राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम डेट, 6 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा

RBSE Supplementary Exam 2025 Date: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर डेट शीट चेक कर सकते हैं।

RBSE Supplementary Exam 2025 Date: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। सूचना के अनुसार, आरबीएसई 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर डेट शीट चेक कर सकते हैं।

RBSE Supplementary Exam 2025 Date (Photo Credit: Canva)

RBSE Supplementary Exam 2025 Date (Photo Credit: Canva)

RBSE 10th 12th Supplementary Exam 2025 Date: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

आरबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड जुलाई के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed