RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड का बड़ा फैसला, पहली बार जारी की जाएगी टॉप 100 की मेरिट लिस्ट

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी किया जा सकता है। इस साल 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की टॉप 100 (मेरिट लिस्ट) बोर्ड की तरफ से जारी की जाएगी। यह फैसला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में लिया गया है।

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी किया जा सकता है। बोर्ड द्वारा बताया गया है कि हाईस्कूल का रिजल्ट 20 मार्च तक जारी किए जाने की संभावना है जबकि इंटर का रिजल्ट भी मार्च महीने में ही जारी किया जा सकता है। इस साल 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की टॉप 100 (मेरिट लिस्ट) बोर्ड की तरफ से जारी की जाएगी। यह फैसला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में लिया गया है। इससे पहले बोर्ड केवल टॉप 3 के नाम जारी किया करता था लेकिन अब नई व्यवस्था बोर्ड द्वारा शुरू की गई है।

RBSE Rajasthan Board Result 2026

RBSE Rajasthan Board Result 2026

10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने को है, क्योंकि राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इसी 20 मार्च को आने की संभावना है। बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 10वीं परीक्षा का परिणाम 20 मार्च को जारी करने की प्रबल संभावना‌ है। रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे। जानें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक ये रिजल्ट ऑनलाइन देखें जा सकेंगे। Rajasthan Board 10th Result 2026 देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं rajresults.nic.in पर जाने की जरूरत होगी।

End of Feed