खत्म होने वाली हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं, जानें कब आएगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं मिलाकल करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगा। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं में कुल 90.49 फीसदी स्टूडेंट्स को सफलता हासिल हुई थी।

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जल्द खत्म होने वाली हैं। ऐसे में छात्रों का रिजल्ट भी जल्द जारी होगा। बता दें कि राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं इस साल देर से शुरू हुई हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते परीक्षाओं में देरी हुई है। इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं मिलाकल करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगा।

Rajasthan Board Result 2024.

राजस्थान बोर्ड 2024 का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से जारी हैं। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 29 फरवरी 2024 को शुरू हुई थीं। परीक्षाएं जल्द खत्म होने वाले वाली हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया होगी, इसके बाद तब रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे।

End of Feed