RBSE Rajasthan Board 5th 8th Exam 2026: बड़ी खबर: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं में ऑटोमेटिक प्रमोशन की व्यवस्था खत्म, न्यूनतम मार्क्स ना आने पर छात्र होंगे फेल

RBSE Rajasthan Board 5th 8th Exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अब कक्षा 5वीं और 8वीं में ऑटोमैटिक प्रमोशन व्यवस्था को खत्म कर दिया है। दोनों कक्षाओं में अब छात्रों को न्यूनतम मार्क्स लाने पर भी स्टूडेंट्स को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। इस बात की जानकारी बोर्ड ने दी है।

RBSE Rajasthan Board 5th 8th Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी (Rajasthan Board 5th Automatic Pramotion) खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अब कक्षा 5वीं और 8वीं में ऑटोमैटिक प्रमोशन व्यवस्था को खत्म कर दिया है। दोनों कक्षाओं में अब छात्रों को न्यूनतम मार्क्स लाने पर ही स्टूडेंट्स को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। इस बात की जानकारी बोर्ड ने दी है। शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों को 45 दिन से 2 महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उनकी परीक्षा दोबारा ली जाएगी।

RBSE Rajasthan Board 5th 8th Exam 2026

RBSE Rajasthan Board 5th 8th Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं में ऑटोमेटिक प्रमोशन की व्यवस्था खत्म

बता दें इससे पहले राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में ऑटोमेटिक प्रमोशन व्यवस्था लागू था। यहां न्यूनतम अंक ना आने पर भी छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाता था। हालांकि अब राजस्थान शिक्षा विभाग ने राइट टू एजुकेशन में संशोधन किया है। इसके तहत अब 5वीं और 8वीं दोनों कक्षाओं में ऑटोमेटिक प्रमोशन की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है।

End of Feed