राजस्थान बोर्ड 10वीं टॉपर की मार्कशीट वायरल, तीन विषयों में 100 में से 100 नंबर

RBSE Rajasthan Board 10th Result topper 2025 Pooja Bhadu Marksheet viral: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। 10,68,078 छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बीते साल यानी 2025 की राजस्थान बोर्ड 10वीं की टॉपर पूजा भादू की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

RBSE Rajasthan Board 10th Result topper 2025 Pooja Bhadu Marksheet viral: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। 10,68,078 छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड इस बार इतिहास रचने की तैयारी में है। पहली बार ऐसा हो सकता है कि 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के रिजल्ट मार्च महीने में ही घोषित कर दिए जाएं। इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। राज्यभर में 6,195 परीक्षा केंद्रों पर कुल 10,68,078 छात्रों ने परीक्षा दी। राजस्थान शिक्षा विभाग इस बार 01 अप्रैल से नया सत्र शुरू करने जा रहा है। ऐसे में मार्च महीने में ही बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जाना है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के इंतजार के बीच बीते साल यानी 2025 की राजस्थान बोर्ड 10वीं की टॉपर पूजा भादू की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Rajasthan Board 10th Result topper 2025 Pooja Bhadu

Rajasthan Board 10th Result topper 2025 Pooja Bhadu

राजस्थान बोर्ड टॉपर पूजा भादू (RBSE Topper Marksheet)

2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शारदा बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नागौर की छात्रा पूजा भादू (Pooja Bhadu) ने टॉप किया था। उनके पिता का नाम रामप्रताप भादू और मां का नाम चैनी है। पूजा ने राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास में 600 में से 597 नंबर यानी 99.50% अंक हासिल किए थे। पूजा के तीन विषयों अंग्रेजी, सोशल साइंस और मैथ्स 100 में से 100 अंक प्राप्त किए थे। टॉपर पूजा भादू की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

End of Feed