RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Released: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज यानी 24 मार्च को दोपहर 1 बजे जारी कर (Rajasthan Board 10th Result 2026) दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। इस साल 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। इस बार कुल पासिंग पर्सेंटेज 94.23 प्रतिशत रहा है। परीक्षा के लिए कुल 1066561 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यहां छात्रो का सफलता प्रतिशत 93.63 व छात्राओं का सफलता प्रतिशत 94.20 रहा है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Topper: यहां देखें राजस्थान होर्ड टॉपर्स की लिस्ट (प्रतीकात्म फोटो)
Rajasthan Board 10th Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Via Digilocker: डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले डिजिलॉकर मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करें या लॉग-इन करें या आधिकारिक वेबसाइट Digilocker.gov.in पर जाएं।
- यहां Pull Partner Documents टैब पर जाएं।
- ड्रॉपडाउन मेनू से राजस्थान बोर्ड चुनें।
- अब 'Class X Marksheet' विकल्प का चयन करें।
- अपना रोल नंबर और एग्जाम का वर्ष चुनें।
- फिर Get Documents पर क्लिक करें।
- मार्कशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के मेधावियों को टैबलेट मिलेंगे। सरकारी स्कूलों में कक्षा 8, 10, 12वीं में राज्य स्तर पर न्यूनतम 75 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले पहले 6000 विद्यार्थी और जिला स्तर पर न्यूनतम 70 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले राजकीय स्कूलों में अध्ययनरत पहले 100 विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
