RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date Announced: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान कल यानी 24 मार्च को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। लंबे समय से बोर्ड द्वारा रिजल्ट की तारीखों की घोषणा का छात्रों और अभिभावकों को बेसब्री से इंतजार था। अब बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की तारीखों की घोषणा की है। कल यानी 24 मार्च को राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी किये जाएंगे।
RBSE 10th result
कब से कब तक हुए थे एग्जाम, RBSE 10th Exam :
बताते चलें कि राजस्थान बोर्ड की क्लास 10 की परीक्षाएं पूरे राज्य में 12 फरवरी से 28 फरवरी तक हुईं। मूल्यांकन के पैमाने को मैनेज करने के लिए, RBSE ने लगभग 35,000 टीचरों को चुना, जिन्हें सेंट्रलाइज्ड चेकिंग सेंटर पर भेजा जाएगा। इससे पहले बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर एक्स पर जानकारी दी थीी कि RBSE 10th Result मार्च के अंतिम हफ्ते में जारी होगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे डाउनलोड और चेक करें How to Download and check RBSE 10th Result:
- रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले Rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Main Examination results 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब RBSE Secondary result 2026 (10th) चुनें।
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
- सबमिट करते ही आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- अब रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
RBSE 10th रिजल्ट 2026: जानें तारीख, समय, मार्क्स कैसे चेक करें
बोर्ड अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि आंसर शीट चेक करने का प्रोसेस लगभग पूरा हो गया है और अभी रिजल्ट तैयार किए जा रहे हैं। रिजल्ट की तारीख की ऑफिशियल घोषणा भी हो चुकी है और परिणाम 24 मार्च को जारी किये जाएंगे। इसके अलावा, स्टूडेंट्स IE एजुकेशन पोर्टल पर अपना RBSE 10th रिजल्ट और पास स्टेटस देख सकते हैं।
बोर्ड की नई योजना क्या है ? BSER New Policy :
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER) बोर्ड परीक्षाएं कराने के तरीके में बदलाव की योजना बना रहा है। प्रस्तावित मॉडल के तहत, BSER साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं कराएगा: फरवरी-मार्च में एक मुख्य परीक्षा, उसके बाद उसी एकेडमिक साल के मई-जून में दूसरा मौका। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा गया है और अभी तक इसे ऑफिशियली मंजूरी नहीं मिली है।
