RBSE 10th, 12th Exam 2027: फरवरी में नहीं होंगी बोर्ड परीक्षाएं, जनगणना के चलते बदला शेड्यूल

RBSE postpones Rajasthan board Class 10, 12 Exams: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने साफ कर दिया है कि साल 2027 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी महीने में आयोजित नहीं की जाएंगी। इसकी वजह देश में होने वाली जनगणना है।

RBSE postpones Rajasthan board Class 10, 12 Exams: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने साफ कर दिया है कि साल 2027 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी महीने में आयोजित नहीं की जाएंगी। इसकी वजह देश में होने वाली जनगणना है। बोर्ड ने यह जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'X' के जरिए दी है। इससे पहले बोर्ड ने 16 फरवरी 2027 से वार्षिक परीक्षाएं शुरू करने की बात कही थी।

Rajasthan Board Exams Postponed

RBSE 10th, 12th Exam 2027 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

लेकिन जनगणना के कार्यक्रम को देखते हुए परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया गया है। फिलहाल बोर्ड ने नई परीक्षा तारीखों का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में विद्यार्थियों को नई डेटशीट का इंतजार करना होगा।

End of Feed