RBSE Class 10 Exam 2027: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा साल में दो बार, तीन विषयों में सुधार सकेंगे अंक

RBSE 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराने की तैयारी कर रहा है। इस बदलाव का मकसद छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का एक और मौका देना और बोर्ड परीक्षा का दबाव कम करना है।

RBSE Class 10 Exam 2027: राजस्थान बोर्ड के कक्षा 10 के छात्रों के लिए परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराने की तैयारी कर रहा है। इस बदलाव का मकसद छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का एक और मौका देना और बोर्ड परीक्षा का दबाव कम करना है। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की ओर से इस नई व्यवस्था की जानकारी दी गई है। इसके तहत पहली बोर्ड परीक्षा देना छात्रों के लिए जरूरी होगा, जबकि दूसरी परीक्षा में शामिल होना उनकी इच्छा पर निर्भर करेगा।

RBSE 10th Board exam twice a year

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा साल में दो बार (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

पहली परीक्षा पास करने वाले छात्र सेकंड एग्जाम में अधिकतम तीन विषयों में दोबारा शामिल होकर अपने अंक सुधार सकेंगे। अगर छात्र पहली परीक्षा के नंबरों से संतुष्ट है, तो उसके लिए सेकंड एग्जाम देना जरूरी नहीं होगा। (Rajasthan Board) और जो छात्र दोनों परीक्षाएं देंगे, उस स्थिति में जिसमें बेहतर अंक होंगे, उसे मान्य किया जाएगा। यानी दूसरी परीक्षा देने पर पहले मिले अच्छे नंबर कम नहीं होंगे।

End of Feed