RBSE 10th, 12th Exam 2024: मार्च में होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा, जानें कब तक जारी होगी डेटशीट

RBSE Board Exam 2024, Rajasthan Board 10th 12th Exam Date 2024: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जाना है। बोर्ड परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बिना देरी किए राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी अभी से शुरू कर दें।

RBSE Board Exam 2024, Rajasthan Board 10th 12th Exam Date 2024: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट हैं। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल (RBSE 10th 12th Time Table 2024) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की संभावित तारीख चेक कर सकते हैं।

RBSE Exam 2024

RBSE Exam 2024

RBSE Board Exam 2024 Date: कब हुई राजस्थान बोर्ड परीक्षा

राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन जनवरी में किए जाने की संभावना है। वहीं, थ्योरी परीक्षा मार्च और अप्रैल में होगी और इसका रिजल्ट मई में घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीखों का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 का टाइम टेबल दिसंबर या जनवरी में जारी कर दिया जाएगा।

End of Feed